उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम जा रहे उड़ीसा के यात्रियों की कार खाई में लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि कार एक पत्थर पर अटक गई। ऐसा नहीं होता तो कार नीचे भागीरथी नदी में जा गिरती। सूचना मिलने पर हर्षिल पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में सवार चार यात्रियों को बाहर निकाला।

हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि सोनगाड़ में शांति बैंड के पास कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। कार में उड़ीसा के संजय कुमार पुरोहित, सोहिलता पुरोहित, कमानी कांता नाथ, विजयलक्ष्मी नाथ सवार थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के पत्थर पर अटकने से बड़ा हादसा बच गया।

सूचना मिलने पर हर्षिल पुलिस और आपदा स्वंयसेवी राजेश रावत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा गया। पुलिस ने दर्शन के बाद उन्हें होटल में रुकवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here