चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ को प्रक्षेपित किया। प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट पीएसएलवी-सी57 से किया गया। पीएसएलवी-सी57 द्वारा आदित्य-एल1 का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। पीएसएलवी ने सैटेलाइट को ठीक उसकी इच्छित कक्षा में स्थापित कर दिया है। और अब भारत की पहली सौर वेधशाला ने सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन (एल1) बिंदु के गंतव्य के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी है। इसरो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी।

आदित्य-एल1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। इसरो को भी भारत के पहले सौर मिशन आदित्य -एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here