जसपुर: देश में नाबालिगों के साथ सामुहिक दुष्कर्म के कई मामले सामने आ रहे है। जहाँ कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रहा है तो कई आरोपियों को सजा भी मिल रही है।

वहीं उधम सिंह नगर के जसपुर से एक नाबालिग के गैंगरेप की घटना सामने आ रही है। बता दें कि, एक व्यक्ति ने चार युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता 12वीं की छात्रा है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: 13 साल की मासूम को तेंदुए ने बनाया निवाला, इस हालत में मिला शव

पतरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा कि, 29 सितंबर को वह ड्यूटी पर गया था और उसकी पत्नी पशुओं के लिए चारा काटने खेत पर गई थी। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि, ग्राम तीरथ नगर निवासी प्रीतम सिंह और रोहित कुमार उसके घर में आए और उसकी बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद आरोपियों ने प्रवीण सिंह और मानसिंह को भी फोन कर खेत में बुला लिया। जिसके बाद वे लोग उसकी बेटी को उठाकर प्रीतम सिंह के घर ले गए। वहां भी उन्होंने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 376, 504, 506 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here