ऋषिकेश: पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव निकली राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। जिसके बाद वह राजभवन के लिए रवाना हो गई हैं। शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और उनकी सास को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। शनिवार को राज्यपाल यहां से राजभवन के लिए रवाना हो गई हैं।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में ढाई साल पहले बन चुका है लव जिहाद के खिलाफ कानून
आपको बता दें कि राज्यपाल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें और उनकी सास को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया था। देहरादून में कॉविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट करके दी थी। डीन हॉस्पिटल प्रशासन प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि यहां पांच दिन राज्यपाल पांच चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रहीं। चार दिन पहले एम्स में भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। साथ ही उनके खून की जांच में कोई नया लक्षण नहीं मिला।
इस बीच उनकी सेहत में निरंतर सुधार होता रहा।निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए राज्यपाल को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। वह अपने आवास पर निर्धारित अवधि के लिए आइसोलेट रहेंगी।